Month: February 2020

बालुकेश्वर मंदिर, मालाबार

श्रीराम सीतान्वेषण करते हुए मुंबई में समुद्र तट तक आये थे। यहाँ उन्होंने बालू के शिवलिंग की स्थापना की थी तथा बाण से मीठे जल का स्रोत बनाया। वहीं आज बालुकेश्वर मंदिर है तथा मीठे जल का स्रोत अजस्र प्रवाहित हो रहा है। इसे बाण गंगा कहते हैं। वा.रा. 1/69/1 से 9 तक मानस 3/32/2

सर्वतीर्थ घोटी ताकेद नासिक

सीताजी का हरण कर ले जा रहे रावण का जटायु से युद्ध हुआ था। श्रीराम ने उनका अग्नि संस्कार किया तथा जलांजलि दी। नासिक से 58 कि.मी. घोटी के पास ताकेद गाँव में सर्वतीर्थ वही पवित्र स्थल है। वा.रा. 3/49/37 से 40/3/50, 51 पूरे अध्याय 3/52/1 से 13/3/64/35 से 77/3/65/1 से 9/3/67/9 से 3/69/1, मानस 3/28/4 …

रामेश्वर मंदिर कायगांव नासिक

गोदावरी के किनारे गंगापुर तालुका में श्रीराम द्वारा स्थापित भगवान शिव का रामेश्वर मंदिर है। लोकमान्यता के अनुसार श्रीराम के बाण से मृत मारीच का धड़ (काया) यहाँ गिरा था। वा.रा. 3/44/1 से 3/44/22 तक मानस 3/26/6 से 3/27/1 तक।