Month: February 2020

शंभु महादेव

सावर गांव  शेवली तालुका में शम्भू सावर गांव के निकट श्रीराम ने शम्भू नामक दैत्य का वध किया था तथा भगवान शिव की पूजा की थी। मंदिर के पास कुण्ड है, जिसमें सदा जल भरा रहता है।

नागरतास मंदिर

जालना जिले में शेवली के निकट श्रीराम ने किसानों को हल चलाना सिखाया था तथा शिव पूजा की थी। आज भी यहाँ के किसान शिव मंदिर में पूजा करते हैं तथा हल व लीक की पूजा की जाती है।

पंचाप्सर सरोवर लोणार

श्रीराम को पंचाप्सर सरोवर में संगीत की ध्वनि सुनायी दी थी। यहाँ मण्डकरणी ऋषि 5 अप्सराओं के साथ जल में रहते थे। बुलढाणा जिले में लोणार में स्थित यह विश्व का अद्भुत स्थल है। सीता नहानी, राम (गया) कुण्ड, पाँच अप्सराओं के मंदिर सभी की कहानी श्रीराम वनवास से जुड़ी है।

मुर्डेश्वर मंदिर रिठद

श्रीराम एवं भोले बाबा परस्पर पूजा करते थे। दोनों ही एक दूसरे के आराध्य हैं। सामान्य परम्परा के विरुद्ध यहाँ भगवान शिव की जलहरी, पूर्व दिशा में है। माना जाता है कि आते हुए अपने आराध्य श्रीराम के दर्शनार्थ भगवान शिव ने अपनी स्थिति बदल ली थी। अर्थात् वे मुड़कर श्रीराम को देखने लगे थे। …