Month: February 2020

शिव मंदिर केशकाल घाटी

शिव मंदिर कांकेर से 15-20 कि.मी. आगे दुर्गम घाटी के ऊपर जंगल में बहुत विशाल शिवलिंग हैं तथा सरोवरों का निर्माण किया गया है। श्रीराम वनवास काल में यहाँ आये थे।

शिव मंदिर कांकेर

शिव मंदिर कांकेर भण्डारीपारा में श्रीराम ने रामनाथ महादेव मंदिर की स्थापना की थी। कांकेर में कर्क ऋषि से मिलने के पश्चात् श्रीराम जी ने यहाँ शिव पूजा की थी।

विष्णु मंदिर रामपुर

विष्णु जी मंदिर रामपुर जुनवानी कांकेर से 11 कि.मी. दूर उत्तर दिशा में महानदी के किनारे रामपुर जुनवानी में राम-लक्ष्मण मंदिर है। किन्तु भीतर भगवान विष्णु की सुन्दर चतुर्भुजी मूर्ति है। श्रीराम ने यहाँ विष्णु जी की पूजा की थी।

कर्क आश्रम दुधवा

श्रीराम ने महानदी के किनारे-किनारे बहुत ही लम्बी यात्रा की थी। मार्ग की दृष्टि से यहां से श्रीराम ने महानदी पार की थी। कुछ दूर तक किनारे-किनारे चलने के पश्चात् उन्होंने महानदी का आश्रय छोड़ दिया था। माना जाता है, कि ऋषि कर्क ने श्रीराम कोे शत्रु के हथियार ध्वस्त करने की विद्या सिखायी थी।