यहाँ श्रीराम ने शिव मंदिर की स्थापना की थी।
Month: February 2020
रायपुर से 49 कि.मी. पूर्व दिशा में आरंग में एक प्राचीन शिव मंदिर है। महानदी के किनारे स्थित इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम ने वनवास काल में की थी। यह मोरध्वज की राजधानी रही है।
यहाँ नदी के किनारे-किनारे यात्रा करते हुए गुल्लू के निकट श्रीराम ने महानदी पार की थी। कभी महानदी गुल्लू से सट कर बहती थी। तभी नदी का पानी मंदिर की बावड़ी में आता था। स्मृति के रूप में बहुत प्राचीन मंदिर तथा बावड़ी आज भी यहां देखी जा सकती है।
प्राचीन ग्रंथों में वर्णित शोणितपुर, श्रीपुर, शिवपुर नामों की यात्रा करता हुआ अब सिरपुर के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहाँ आठवीं सदी में बने पुरानी ईंटों के राम दिवाला तथा लक्ष्मण दिवाला हैं। श्रीराम वनवास काल में यहाँ आये थे।
महर्षि वाल्मीकि के अनेक आश्रम मिले हैं। यह आश्रम महासमुन्द जिले में तुरतुरिया नामक स्थान के पास है।




