रायगढ़ से 21 कि.मी. दूर भूपदेवपुर स्टेशन के पास जंगल में राम झरना है। तीनों ने यहाँ स्नान किया था। एक चमत्कार है कि झरने का पानी किसी भी मौसम में घटता बढ़ता नहीं।
Month: February 2020
रायपुर-घरघोड़ा मार्ग पर गेरवानी गाँव के निकट जंगल में लक्ष्मण पादों की पूजा होती है। माना जाता है कि श्रीराम जानकी इधर से ही गये थे। यहाँ से 5 कि.मी. दूर बड़ गाँव में भव्य सीता मंदिर है।
हमारे पूर्वजों ने श्रीराम यात्रा की स्मृति में उनके चरण चिह्नों को सहेज कर रखा है। युगों-युगों के बाद भी ये चरण चिह्न हमें श्रीराम का आदर्श तथा उनके यहां पधारने की कथा की पुष्टि करते हैं।
छोटा नागपुर के पास सिमडेगा से 20-25 कि.मी. उत्तर पश्चिम के घने जंगलों में श्रीराम ने अपने बाण से कुछ रेखाएँ खींची थी। यहां श्रीराम मंदिर तथा सीता रसोई भी है। यह गुमला जिले में है।




