अयोध्या जी नन्दी ग्राम के पास भादर्शा नामक एक बाजार है। भादर्शा का अर्थ है-भये दर्शन। अयोध्यावासियों को श्रीराम के पुष्पक विमान में दर्शन हुए थे। वा.रा. 6/127/30 से 39, मानस 7/4 दोहा 7/4 ख दोहा।
Month: February 2020
तुंगभद्रा नदी यहाँ धनुषाकार घुमाव लेती है। इसे चक्रतीर्थ कहा जाता है। जब श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या जा रहे थे तब मां सीता के आग्रह पर विमान यहां उतारा था। बाद में सुग्रीव ने यहां कोदण्ड राम मंदिर बनवाया था। वा.रा. 6/123/23 से 36 श्रीराम लंका से पुष्पक विमान द्वारा पहले किष्किंधा आये हंै, …
श्रीराम ने विभीषण केे अनुरोध पर धनुष की नोक से पुल तोड़ दिया था। वह स्थान आज भी धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध है। वा.रा. 6/123/19, 20 मानस 6/1/2 से 6/2/3
रामनाथ मंदिर यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। श्रीराम ने इसकी स्थापना की थी। मंदिर विश्व के भव्यतम तथा विशालतम मंदिरों में से एक है। मंदिर परिसर में बने 22 कुण्डों में सभी के जल का स्वाद भिन्न-भिन्न है। वा.रा. 6/123/19, 20, मानस 6/1/2 से 6/2/3
अग्नि तीर्थ मुख्य तीर्थ स्थल है। यहां स्नान कर मुख्य मंदिर के दर्शन किये जाते हैं। श्रीराम ने यहाँ स्नान किया था।




