Month: February 2020

शिव मंदिर कैकरई

लोक कथा के अनुसार तिरूवारूर से 3 कि. मी. दूर श्रीराम ने दशरथ जी का श्राद्ध किया था। आज भी स्थानीय लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने यहाँ आते हैं।

कोदण्डराम मंदिर वडुवूर

जब श्रीराम कावेरी की शाखा के किनारे चलते हुए यहाँ पहुँचे तो ऋषियों ने उन्हें वहीं रहने को कहा। श्रीराम ने उन्हें अपना एक विग्रह देकर ऋषियों से आगे जाने कीअनुमति  प्राप्त की और लंका की ओर चले गये।

पापनाशन 108 शिवलिंग मंदिर

यह रामलिंग (शिव मंदिर) रामेश्वरम की तरह ही बनाया गया है। यहाँ कुल 108 शिवलिंग स्थापित किये गये हैं। खर-दूषण तथा त्रिशिरा की ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए श्रीराम ने यहाँ शिव पूजा की थी।