Month: February 2020

श्रीराम मंदिर अयोध्यापटटनम

लोक कथा के अनुसार श्रीराम जब लंका से अयोध्या वापिस जा रहे थे तो स्थानीय नागरिकों ने यहाँ उनका पट्टाभिषेक किया था। किन्तु यह तर्कसंगत नहीं लगता। विद्वानों की राय में श्रीराम लंका अभियान में ही यहाँ से गये थे। यह स्थल जाने के मार्ग पर ही आता है।

शिव मंदिर गावी रायन

लंका पर चढ़ाई करते समय श्रीराम ने गावी दैत्य का वध किया था। फिर उन्होंने शिव पूजा की तथा राजा दशरथजी का श्राद्ध किया था। सत्यगाला से 3 कि.मी. दूर प्र्रेत पर्वत पर भगवान शिव मंदिर पर आज भी स्थानीय लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने आते हैं।

धनुष कोटि, मेलुकोटे

वानर सेना ने मेलुकोटे नामक स्थान पर जलपान किया था। नगर से 3 कि.मी. दूर जंगल में एक पहाड़ी पर श्रीराम के बाण द्वारा बनाया गया जल स्रोत आज भी है।

कोदण्ड श्रीराम मंदिर

कृष्ण राज नगर के निकट कावेरी नदी के किनारे चुन्चा-चुन्ची नामक राक्षस दम्पति को श्रीराम ने उचित शिक्षा देकर सात्विक बनाया था तथा उनसे ऋषियों की रक्षा की थी।

लक्ष्मणेश्वर मंदिर

यह मंदिर कावेरी नदी पार करके है। यात्रा में श्रीराम और लक्ष्मणजी अलग-अलग चल रहे थे। शिव पूजा का समय हुआ तो रामजी ने नदी पार नहीं की थी इसलिए लक्ष्मण जी ने कावेरी नदी के पार यहाँ शिव पूजा की तथा लक्ष्मणेश्वर मंदिर की स्थापना की।