कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य भारत-नेपाल सीमा पर, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील में स्थित है। यह प्रभाग लगभग ५५१ कि० मी० क्षेत्र में फैला तराई ईकोसिस्टम का विशिष्ट उदाहरण है। जैव विविधता एवं बाघों के संरक्षण के लिए वर्ष २००३ में इस वन्यजीव अभयारण्यको टाइगर प्रोजेक्ट में सम्मिलित किया गया है।
गोला गोकर्णनाथ, जिसे गोला भी कहा जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक तीर्थस्थल है, जिसे “छोटा काशी” भी कहा जाता है।
पूर्णागिरि मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड प्रान्त के टनकपुर में अन्नपूर्णा शिखर पर ५५०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह १०८ सिद्ध पीठों में से एक है। यह स्थान महाकाली की पीठ माना जाता है। कहा जाता है कि दक्ष प्रजापति की कन्या और शिव की अर्धांगिनी सती की नाभि का भाग यहाँ पर विष्णु …
बागेश्वरी मंदिर नेपाल के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक है। यह नेपालगंज के केंद्र में है, जो मध्य-पश्चिमी विकास क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। यह देवी बागेश्वरी- दुर्गा को समर्पित है। मंदिर क्षेत्र में एक और प्रसिद्ध मंदिर है- शिव का मूंछ वाला मंदिर, जो देश के ऐसे ही दो मंदिरों में …
देवी पाटन मन्दिर तुलसीपुर में स्थित एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, जो बलरामपुर के जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है । यह मा पाटेश्वरी का मंदिर है और नाम देवी पाटन से जाता है । यह मंदिर मा दुर्गा के प्रसिद्ध ५१ शक्ति पीठों में से एक है कहा जाता है कि दाहिने …