Tag Archives: उत्तर प्रदेश

टाठी घाट

टाठी घाट चित्रकूट बुंदेलखंडी में टाठी का अर्थ है थाली अर्थात् गोल। यहाँ माँ मन्दाकिनी गोल आकार लेती हैं इसलिए नाम टाठीघाट है। यहाँ जंगल में विचित्र सिद्ध संतों के दर्शन होते हैं। चित्रकूट से अत्रि आश्रम के लिए मंदाकिनी के किनारे-किनारे एक पुराना मार्ग अब भी है।  वा.रा. 2/117/1 से 8 तथा 20, मानस …

भरत कूप

भरतजी श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए सभी तीर्थों का जल लाये थे। वह पवित्र जल अत्रि मुनि के परामर्श से भरतकूप में स्थापित किया था। भरतकूप कर्वी से 18 कि.मी. है। मानस 2/307/2, 4 2/309 दोहा से 2/310 दोहा तक, मानस 2/311/1, 2, 3,  2/312 दोहा।

मांडव्य आश्रम

इसका वर्तमान नाम मंडफा है जो माण्डव्य का अपभ्र्रंश है। पहाड़ी का नाम भी मंडफा है। यहाँ भरत जी की बहुत मान्यता है।वा.रा. 2/116/1 से 26, मानस 2/134 दोहा 2/307/2 2/311/3 2/312 दोहा।

रामघाट चित्रकूट

यह चित्रकूट का बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है। पास ही यज्ञवेदी मंदिर है। कुछ विद्वानों का मत है कि, यही वह स्थान विशेष है जहां वनवास काल में श्री सीता राम जी रहते थे। यह भी विश्वास किया जाता है, हनुमान जी की कृपा से गोस्वामी तुलसीदास जी को यहां श्री राम लक्ष्मण जी के …

देवांगना

यहां इन्द्रपुत्र जयंत की पत्नी ने तपस्या की थी। वनवास काल में श्रीराम के दर्शनार्थ देव कन्याएँ यहां एकत्रित हुई थीं। आज भी यहां तपस्वी साधना करते हैं। वा.रा. 2/116/1 से 26, मानस 2/134 दोहा, 2/307/2, 2/311/3, 2/312 दोहा