Tag Archives: जालना

रामेश्वर रामस गांव

रामेश्वर मंदिर, रामस गांव अम्बड़ तहसील के रामस गाँव में श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वर लिंग, सीता माँ द्वारा स्थापित सिद्धेश्वर लिंग तथा लक्ष्मण जी द्वारा स्थापित लक्ष्मणेश्वर मंदिर गोदावरी नदी के तट पर हैं।

सीता नहानी

सीता नहानी अम्बड़ के निकट ही पहाड़ी पर सीता नहानी मानी जाती है। परतंत्रता के काल में यहाँ ध्वस्त श्रीराम मंदिर के अवशेष अब भी कहीं-कहीं मिलते हैं। पूरे क्षेत्र में पानी का अभाव है केवल सीता नहानी पहाड़ी पर ही विपुल मात्रा में पानी मिलता है।

रामतीर्थ

रामतीर्थ जालना एक लोक कथा के अनुसार श्रीराम ने जालना में दशरथ जी का श्राद्ध किया था। पुराण प्रसिद्ध कुण्डलिनी नदी के किनारे रामतीर्थ नाम का शमशान-घाट है।

शंभु महादेव

सावर गांव  शेवली तालुका में शम्भू सावर गांव के निकट श्रीराम ने शम्भू नामक दैत्य का वध किया था तथा भगवान शिव की पूजा की थी। मंदिर के पास कुण्ड है, जिसमें सदा जल भरा रहता है।

नागरतास मंदिर

जालना जिले में शेवली के निकट श्रीराम ने किसानों को हल चलाना सिखाया था तथा शिव पूजा की थी। आज भी यहाँ के किसान शिव मंदिर में पूजा करते हैं तथा हल व लीक की पूजा की जाती है।