पन्ना जिला में सलेहा से 9 कि.मी. दूर पटना गाँव के पास पहाड़ पर सिद्ध बाबा आश्रम, अगस्त्य आश्रम माना जाता है। पटना से 4 कि.मी. पैदल कच्चा मार्ग है तथा यहाँ पहुँचने के लिए 2 नदियाँ गलको तथा तीहरी पार करनी पड़ती हैं। नदियों पर पुल नहीं है। वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 …
राम अगस्त्य आश्रम जाने से पूर्व उनके भाई अग्निजिह्ना के आश्रम भी गये थे। यह आश्रम अगस्त्य के भाई का माना जाता है। यह स्थल पन्ना से लगभग 18 कि.मी. दूर देवेन्द्र नगर के पास बडे़गाँव में है। वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 से 3/9 दोहा तक। टिप्पणी: वाल्मीकि रामायण तथा श्री रामचरित मानस …
श्रीराम ने भुजा उठाकर राक्षसों के वध की प्रतिज्ञा की थी तभी हाथ उठाने के लिए उन्होंने सारंग धनुष धरती पर टिकाया था, इसीलिए इस स्थान का नाम सारंगधर है। यहाँ एक अद्भुत वट वृक्ष है। इसके पत्ते बडे़ होकर स्वतः ही दोने का आकार ले लेते हैं। साधकों के अनुसार पेड़ के नीचे ध्यान …
बृहस्पति कुुण्ड देव गुरु बृहस्पति ने यहाँ यज्ञ किये तथा आश्रम की स्थापना की थी। बाद में आश्रम में ऋषियों से मिलने श्रीराम भी वनवास काल में यहाँ आये थे। पहाड़ी खेरा से दक्षिण दिशा में 6 कि.मी. दूर बृहस्पति कुण्ड है। यहाँ बाघिन नदी की घाटी की प्राकृतिक छटा मन मोह लेती है। वा.रा. …