Tag Archives: महाराष्ट्र

सुतीक्ष्ण आश्रम सप्तश्रृंगी पर्वत

सुतीक्ष्ण मुनि के कई आश्रम मिले हैं किन्तु लगता है कि श्रीराम की सुतीक्ष्ण मुनि से यहीं भेंट हुई थी। श्रीराम 10 वर्ष दण्डक वन में घूमकर पुनः इसी आश्रम में आये थे। वा.रा. 3/7, 8 दोनों पूरे अध्याय 3/11/28 से 44 तक, मानस 3/9/1 से 3/11 दोहे तक

राम लक्ष्मण मंदिर सालबर्डी

वनगमन के समय नागपुर के सालबर्डी गांव से 9 कि.मी. दूर श्रीराम ने एक रात्रि यहाँ विश्राम किया व शिव पूजा की थी। निकट ही मोढू नदी में सीता नहानी व श्रीराम मन्दिर हैं। वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 से 3/9 दोहा तक।

सीता नहानी, रामगिरि,

क कथा के अनुसार सुतीक्ष्ण आश्रम जाते समय सीता माँ ने यहाँ स्नान किया था। अब यहाँ श्रीराम मंदिर है। गाँव तथा पहाड़ी का नाम भी रामगिरि हैं। वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 से 3/9 दोहा तक।

श्रीराम मंदिर रामटेक

टेक अर्थात् प्रतिज्ञा। श्रीराम ने यहाँ राक्षसों के वध की प्रतिज्ञा की थी। दूसरा अर्थ है टिकना। अर्थात् श्रीराम यहाँ कुछ काल के लिए टिके थे। दोनों अर्थों में श्रीराम का प्रवास सिद्ध होता है। पहले इस पर्वत का नाम रामगिरि था। वा.रा. 3/6 पूरा अध्याय, मानस 3/8/3 से 3/9 दोहा तक।