बहू बेगम का मकबरा नवाब शूजा-उद-दौला ने अपनी पत्नी उन्मातुज जोहरा बानो की याद में बनवाया था। यह मुगल स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। पूरे परिसर में चारो ओर हरियाली फैली हुई है। यह परिसर अब भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन है और शिया बोर्ड समिति द्वारा इसका प्रबंधन देखा जाता है। मुहर्रम के समय इसकी भव्यता …
भगवान राम तथा देवी सीता को समर्पित यह मंदिर नव निर्मित है| अयोध्या फैजाबाद मार्ग पर स्थित यह मंदिर अयोध्या बस स्टॉप के सामने है|
अयोध्या नगरी का जैन धर्म के लिए भी विशेष स्थान है , यहाँ विभिन्न तीर्थंकरों के जीवन से सम्बंधित १८ कल्याणक घटित हुए हैं| अयोध्या नगरी को पांच तीर्थकरो ( आदिनाथ, अजितनाथ, अभिनंद नाथ, सुमतिनाथ एवं अनंतनाथ ) की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है| उनकी स्मृति में फैजाबाद के नवाब के कोषाध्यक्ष ने यहाँ …
राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों की एक श्रंखला है| पूर्णिमा के दिन इस स्थान की सुन्दरता देखते बनती है| श्रधालुओं में ऐसी मान्यता है कि यहाँ स्नान करने से पाप धुल जाते हैं |
इस मंदिर का विवरण रामायण महाकाव्य के विविध प्रसंगों में पाया जाता है| ऐसी मान्यता है की माता सीता अपने साथ देवी गिरिजा देवी की एक सुन्दर मूर्ति लेकर अयोध्या आई थी| महाराज दशरथ ने एक भव्य मंदिर का निर्माण कराकर उसमे उसी प्रतिमा की स्थापना करायी थी, माता सीता देवी की प्रतिदिन पूजा अर्चना …




