Tag Archives: मध्य प्रदेश

अमरावती आश्रम

अत्रि आश्रम से 6-7 कि.मी. दूर जंगल में एक रमणीक स्थान अमरावती है। अमरावती श्रीराम के पूर्वज राजा अम्बरीश की तपस्थली है। श्रीराम ने यहाँ विश्राम किया था। इससे थोड़ी दूरी पर विराध ने श्रीराम पर आक्रमण किया था। वा.रा. 3/1, पूरे अध्याय, मानस 3/6/2 मार्गः- यहाँ से जंगल का मार्ग है। यहाँ मार्गदर्शक अनिवार्य …

अत्रि आश्रम

यहां श्रीराम, मां सीता, अत्रि मुनि तथा मां अनसूया की अद्भुत भेंट हुई थी। माँ अनसूया की तपस्या से माँ गंगा मंदाकिनी के रूप में 100 धाराओं में यहाँ प्रकट हुई थी। आज भी यह दृश्य देखा जा सकता है। वा.रा. 2/117, 118, 119 पूरे अध्याय, मानस 3/2/2, से 3/6/1 अत्रि आश्रम से अमरावती आश्रमः-  …

गुप्त गोदावरी

चित्रकूट भयंकर जंगल में प्रकृति की अनुपम देन है गुप्त गोदावरी, सीता माँ यहाँ स्नान करती थीं। यहीं मयंक नामक चोर ने उनके वस्त्राभूषण चुराये थे तथा लक्ष्मणजी ने उसे सजा दी थी। मानस 2/248/3 2/307/2

स्फटिक शिला

चित्रकूट कामदगिरि से लगभग 4-5 कि.मी. दूर गहरे जंगल में मंदाकिनी की धारा में एक विशाल सफेद शिला है। यहीं इन्द्र पुत्र जयंत ने कौवे के रूप में सीता माँ पर चंचु प्रहार किया था। मानस 3/0/2 से 3/2 दोहा तक।वा.रा. 5/38/12 से 35 तक।