लोक कथा के अनुसार श्रीराम ने लंका अभियान के समय घोड़ नदी के किनारे रूर नामक राक्षस का वध किया था। राक्षस का सिर यहाँ गिरा था इसलिए यह स्थल सिररूर था जो शिरूर हो गया है। यहां श्रीराम द्वारा स्थापित भगवान शिव का एक बहुत विशाल मंदिर है।
राम दरिया राम द्वार का अपभ्रंश है। यहाँ पहाड़ की दो चोटियाँ इस प्रकार निकट हैं कि द्वार जैसा लगता है। माना जाता है कि श्रीराम इसी मार्ग से मुंबई से पूना की ओर गये थे।
सीताजी का हरण कर ले जा रहे रावण का जटायु से युद्ध हुआ था। श्रीराम ने उनका अग्नि संस्कार किया तथा जलांजलि दी। नासिक से 58 कि.मी. घोटी के पास ताकेद गाँव में सर्वतीर्थ वही पवित्र स्थल है। वा.रा. 3/49/37 से 40/3/50, 51 पूरे अध्याय 3/52/1 से 13/3/64/35 से 77/3/65/1 से 9/3/67/9 से 3/69/1, मानस 3/28/4 …
श्रीराम ने मारीच वध के पश्चात् यहाँ मारीच को संसार रूपी भवसागर से मुक्ति प्रदान की थी। वा.रा. 3/44/1 से 3/44/22 तक मानस 3/26/6 से 3/27/1 तक।
मारीच को मारने के पश्चात् श्रीराम ने गोदावरी तथा प्रवरा के पवित्र संगम पर घट स्थापित कर शिव पूजा की थी।




