गोदावरी के किनारे गंगापुर तालुका में श्रीराम द्वारा स्थापित भगवान शिव का रामेश्वर मंदिर है। लोकमान्यता के अनुसार श्रीराम के बाण से मृत मारीच का धड़ (काया) यहाँ गिरा था। वा.रा. 3/44/1 से 3/44/22 तक मानस 3/26/6 से 3/27/1 तक।
एक लोक कथा के अनुसार जब श्रीराम ने मारीच को बाण मारा तो उसके टुकड़े-टुकडे़ हो गये। उसका धड़ काय गांव में गिरा और सिर टोक गाँव में गिरा। मराठी में टोक अर्थात् मुण्डी। यहाँ भी श्रीराम द्वारा स्थापित शिव मंदिर है। वा.रा. 3/44/1 से 3/44/22 तक बाणेश्वर नांदूर मानस 3/26/6 से 3/27/1 तक।
मारीच ने बाण लगने के बाद श्रीराम की आवाज की नकल करते हुए लक्ष्मणजी से सहायता की गुहार की थी। सीता मां कीप्रेरणा से लक्ष्मण जी श्रीराम से मिलने गए तब मध्यमेश्वर में श्रीराम एवं लक्ष्मण जी की भेंट हुई थी। वा.रा.3/57/14,15,मानस3/29ख/1
दूर मध्यमेश्वर में गोदावरी के किनारे बाणेश्वर मंदिर है। लोक कथा के अनुसार यहाँ खडे़ होकर श्रीराम ने मारीच को मारा था। वा.रा. 3/44/1 से 3/44/22 तक मानस 3/26/6 से 3/27/1 तक




