श्री सीता राम जी ने यहाँ यमुना के तट पर रात्रि विश्राम किया था। वा.रा. 2/55/23 यमुनाघाट जलालपुर से सीता रसोईः- सिमरी – दरवारी – कचहरी – राष्ट्रीय राजमार्ग 76-शंकरगढ़-गंभीरपुर-उमापुर-जसरा-गौहनिया – घूरपुर – मनकुआर। राष्ट्रीय राजमार्ग 76 से 44 कि.मी.।नोट: यात्री को चाहिए कि जलालपुर घाट पर अपना वाहन छोडकर नाव से यमुनाजी पार कर …
माँ सीता ने अक्षयवट की पूजा व परिक्रमा की थी। अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय (नाश) नहीं होता। ग्रंथ उल्लेख मानस 2/104/4 आगे का मार्ग अक्षयवट से यमुना घाट जलालपुरः- इलाहाबाद-किला-एम.जी.रोड- जलालपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से 12 कि.मी.
इलाहाबाद में एक टीले पर यह आश्रम स्थित है। पहले गंगा माँ की धारा यहाँ से होकर बहती थी। श्रीराम भरद्वाज मिलन इसी स्थान पर हुआ था। ग्रंथ उल्लेख वा.रा. 2/54/5 से 43 2/55/1 से 11, मानस 2/105/4 से 2/108 दोहा।
तीर्थराज प्रयाग की महिमा अनन्त मानी गयी है । सभी युगों में तीर्थराज विद्यमान रहते हैं । त्रेतायुग में श्रीराम ने स्वयं श्रीमुख से तीर्थराज प्रयाग (संगम) की प्रशंसा की है। यहाँ भारत वर्ष की तीन पावन नदियों गंगा, यमुना तथा सरस्वती का संगम है। वा.रा. 2/54/2, 6, 8, मानस 2/104/1 से 2/105/3
श्रीराम ने इलाहाबाद से लगभग 15 कि. मी. उत्तर पश्चिम में चरवा गाँव में स्थित तालाब में स्नान किया था तथा रात्रि विश्राम किया था। ग्रंथ उल्लेख वा.रा. 2/52/102,103 2/53/1 से 35 तक पूरा अध्याय, मानस 2/104/1



